देवर गनपॉइंट पर करता रहा रेप, शिकायत पर पति और सास करते थे पिटाई

punjabkesari.in Sunday, Nov 24, 2019 - 11:39 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की शिकार एक मुस्लिम महिला ने ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कौंसिल के चेयरमैन कुंवर ओंकार सिंह नरुला को मांग-पत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए उसे कहा कि इंसाफ न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी, इसके लिए उसका ससुराल और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होंगे। पीड़िता ने बताया कि विवाह के एक महीने बाद ही उसके देवर ने उससे बंदूक की नोक पर एक बार नहीं कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी दोष लगाया कि उसका साथ देने की बजाय उसके पति और सास ने रोजाना की तरह उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।

PunjabKesari

उसने अपने घर वालों को इस बारे में बताया तो पहले सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया गया। उसके बाद पुलिस ने लगभग 3 महीने पहले उसके पति, देवर और सास को केस में नामजद किया लेकिन आज तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की। इसके विपरीत उसके परिवार पर समझौता करने के लिए राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कौंसिल के चेयरमैन कुंवर ओंकार सिंह नरुला ने पीड़ित और उसके परिवार को विश्वास दिलाया है कि इंसाफ के लिए उनसे जो बन पड़ेगा वो करेंगे ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News