अब बेझिझक थाने में शिकायत दर्ज करवा सकती हैं पीड़ित महिलाएं, पंजाब पुलिस ने उठाया यह कदम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 12:04 PM (IST)

जालंधर  (धवन): पंजाब में संकट में फंसीं महिलाओं को जरूरत के समय मदद उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब के सभी 382 पुलिस थानों में महिला हैल्प डैस्क स्थापित कर दिए गए हैं। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देशों पर इन सभी 382 पुलिस थानों में पंजाब पुलिस महिला मित्रों अर्थात महिला पुलिस अधिकारियों की तैनातियां की गई हैं। ए.डी.जी.पी. गुरप्रीत दिओ ने कहा कि कोई भी महिला जिस पर कुछ भी अत्याचार होता है तो वह पुलिस थानों में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।

उन्होंने कहा कि इन महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं के मसलों का निवारण किया जाएगा। महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्तियां इसलिए की गई हैं क्योंकि कई बार महिलाएं पुरुष पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के पास जाने से घबराती हैं। ऐसी स्थिति में इन प्रताड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाता। अब इन महिलाओं के लिए बिना किसी झिझक के पुलिस थानों में जाने और अपनी शिकायत दर्ज करवाने का रास्ता खुला है।

पंजाब पुलिस ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि समाज में महिलाओं के ऊपर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दहेज उत्पीड़न के मामले व वैवाहिक संबंधों में कटुता पैदा होने के कारण होने वाली उलझनें काफी बढ़ चुकी हैं। इन महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ऐसे सभी मामलों में महिलाओं को इंसाफ दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान चाहते थे कि प्रताड़ित महिलाओं को पुलिस थानों में जल्द से जल्द इंसाफ मिलना चाहिए। इसके लिए यह कदम उठाया गया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने इस संबंध में विशेष रूप से ए.डी.जी.पी. व अन्य अधिकारियों से बातचीत की थी जिसके बाद पुलिस थाना स्तर तक सुधार किए गए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News