पंजाब पुलिस के जवान की तस्वीर ने उठाए कर्इ सवाल (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 05:23 PM (IST)

शाहकोटः  पंजाब पुलिस की कारगुज़ारी पर ही हमेशा  सवाल क्यों खड़े होते हैं, इस सवाल का जवाब दे रही हैं यह दो तस्वीरें। एक तरफ़ है बी.एस.एफ. का जवान, जो पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाले खडा है और अब एक नज़र पंजाब पुलिस के इस मुलाज़िम की तरफ, जो आराम से कुर्सी पर बैठकर चाय की चुसकियों का आनंद ले रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहकोट उप चुनाव के लिए बना काकड़ कलां पोलिंग स्टेशन में यह दोनों जवान ड्यूटी दे  रहे हैं। हालांकि दोनों किस तरह अपना फ़र्ज़ निभा रहे है  तस्वीरों में देखा जा सकता है। कांग्रेस और अकाली दल के लिए मूछ का सवाल बनी शाहकोट उप चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। 

पंजाब पुलिस के साथ-साथ यहां बी.एस.एफ. के जवान भी तैनात किए गए हैं।मगर इन दोनों की कार्यप्रणाली क्या है ? ये दो तस्वीरे साफ़ बयान कर रही हैं, जिनको देखकर ख़ाकी पर सवाल उठने लाज़िमी हैं। 

Vatika