कैमरे में कैद हुई लड़का-लड़की की शर्मनाक हरकत, वायरल हो रहा Video

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 12:17 PM (IST)

अमृतसर (सागर): पंजाब में नशा इस कदर बढ़ गया है कि लड़के तो इसकी गिरफ्त में हो ही वहीं लड़कियां भी किसी बात में पीछे नहीं है। आज कल की लड़कियां भी नशे की ग्रस्त में आ रही हैं।

पिछले कुछ दिन पहले ही अमृतसर में एक लड़की द्वारा नशे का इंजैक्शन लगाने की वीडियो सामने आई थी। ऐसा ही एक मामला अमृतसर में फिर से देखने को मिला है। जहां एक लड़का और एक लड़की किसी सुनसान जगह पर नशे का टीका लगा रहे थे और वहां पर कुछ लोगों ने उन्हें नशा करते देखा तो देखते ही लड़का वहां से फरार हो गया और लड़की को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले करने की बात की।

 लड़की ने डर के मारे आगे से नशा न करने की बात कही और लड़की ने बताया कि मैं 12वीं क्लास में पढ़ती हूं। कृपा करके मुझे पुलिस के पास मत लेकर जाना, अगर मैं आगे से ऐसा करूंगी तो आप बेशक जो चाहे वह कर सकते हो। लड़की की बातें सुनने के बाद वहां पर खड़े लोगों ने उस लड़की को छोड़ दिया।

Content Writer

Vatika