Video: सिद्धू मूसेवाला के गीत से भड़के फौजी, दे डाली सरेआम धमकी

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 02:26 PM (IST)

जालंधरः अक्सर खड़के-तड़के वाले गीतों में नजर आने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अपने एक गाने को लेकर विवादों में फंसते दिखाई दे रहे है। 

दरअसल,  सोशल मीडिया पर  एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फौजी जवान सिद्धू मूसेवाला को धमकी देते हुए नजर आ रहे है। सिद्धू के 'दोनालियां -संतालियां'वाले गाने में आपत्जिनक शब्दों का प्रयोग किया गया , जिससे फौजी जवान भड़क गए है। इस वीडियो में फौजी जवानों ने सिद्धू को सरेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर पंजाब में उसके किसी शो के साथ उनका सामना हो गया तो उसे छोड़ेंगे नहीं। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि हाल ही में सिद्धू मूसे वाला की एल्बम पी. बी. एक्स. 1 रिलीज हुई है। इस एल्बम का पहला म्यूज़िक वीडियो 'जट्ट दा मुकाबला' नाम से है, जिसे काफ़ी पसंद किया जा रहा है। 'जट्ट दा मुकाबला' गीत को यू-ट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

 

Vatika