पंजाब का एक और पूर्व मंत्री Vigilance की राडार पर, 21 को किया तलब

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2023 - 09:10 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया है।
 

पूर्व मंत्री सिद्धू को विजीलैंस द्वारा 21 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री व उनके पारिवारिक सदस्यों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया गया है, जिसके बारे में पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से पूछताछ की जानी है।

Content Writer

Vatika