विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शाहकोट के कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 05:28 PM (IST)

जालंधर(सोनू): विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शाहकोट के कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मौके पर रिश्वत के रंग लगे 10 हजार रूपए नोट बरामद किए गए हैं। शाहकोट के कानूनगो सरूप सिंह के पास दो पक्षों के पार्टिशन का केस पैंडिग था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मामले को लटका रहा था। आरोप है कि सरूप सिंह ने पटिशन केस में जल्द कार्रवाई के लिए एक पक्ष से रिश्वत की मांग की।
 
कानूनगो सरूप सिंह से परेशान पीड़ित पक्ष ने विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लो को शिकायत दी। एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर डी.एस.पी. विजीलैंस सतपाल सिंह की टीम ने आज सुबह ट्रैप लगाया। पता चला है कि डी.एस.पी. विजीलैंस सतपाल सिंह व उनकी टीम ने पीड़ित पक्ष को रंग लगे 10 हजार रूपए दिए। आज दोपहर निर्धारित स्थल पर जब कानूनगो सरूप सिंह ने पीड़ित पक्ष से 10 हजार रूपए रिश्वत ली तो विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने रेड कर दी।
 
विजीलैंस टीम ने मौके पर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कानूनगो सरूप सिंह से रिश्वत के 10 हजार रूपए बरामद किए। कानूनगो सरूप सिंह के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है। विजीलैंस ट्रैप की सूचना रैवन्यू अधिकारियों को दी गई है।

Vaneet