RTO दफ्तर में विजिलेंस की Raid, काऊ सेस का खंगाला Record

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 03:39 PM (IST)

पंजाब डेस्क: विजिलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा मानसा के आरटीओ (RTO) कार्यालय में अचानक रेड की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान काऊ सेस (Cow Cess) का रिकार्ड खंगाला गया। वहीं इस दौरान RTO सहित कई बड़े अधिकारियों के छुट्टी पर होने से पूरी जांच नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि,  विजिलेंस टीम ने दफ्तर पहुंचते ही वहां पर मौजूद रिकार्ड को अपने कब्जे में लेकर  जांच शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान RTO, DTO और SSO जैसे कई सीनियर अधिकारियों की छुट्टी होने चलते टीम को जांच के लिए कई रिकार्ड नहीं मिलें। इसके कारण जांच अधूरी रह गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस के DSP संदीप सिंह ने बताया कि ये एक सरप्राइज चेकिंग थी और ये माननीय निदेशक एवं एसएसपी विजिलेंस के सख्ते निर्देशों पर की गई है। 

इस दौरान टीम फोकस काऊ सेस से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करना है और अगर इस दौरान किसी तरह की वित्तीय अनियमितता या हेरफेर पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल टीम को RTO दफ्तर में सक्रिय निजी एजेटों और बिचौलियों की भूमिका के बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। रेड के दौरान सीनियर अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते विजिलेंस ने RTO दफ्तर के प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि काऊ सेस से संबंधी जरूरी रिकार्ड जल्द विजिलेंस टीम के सामने जांच के लिए पेश किए जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News