थाना भार्गव कैंप में विजिलेंस की रेड,  रिश्वत लेता एस.एच.ओ. किया काबू

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 09:08 PM (IST)

जालंधर : भार्गव कैंप में आज विजिलेंस टीम द्वारा अचानक छापेमारी की गई। इस दौरान विजिलेंस टीम ने भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. गुरदेव सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मौके पर विजिलेंस ने एस.एच.ओ. से 10 रुपए बरामद किए। जानकारी के अनुसार एस.एच.ओ. द्वारा भारतीय सेना से रिटायर्ड दलजिंदर सिंह चीमा को परेशान किया जा रहा था। दलजिंदर सिंह चीमा ने ट्रैवल एजैंसी का लाइसेंस अप्लाई किया हुआ था। इसी लाइसेंस की वैरीफिकेशन  को लेकर एस.एच.ओ.  रिटायर्ड दलजिंदर सिंह से पैसों की मांग कर रहा था। 

रिटायर्ड दलजिंदर सिंह ने इसकी शियाकत  विजिलेंस के पास की। विजिलेंस ने शिकायत पर थाना भार्गव कैंप में रेड कर एस.एच.ओ. थाने में ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एस.एच.ओ. की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है। 
 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal