Breaking News: पूर्व सी.एम. के सलाहकार के पैलेस पर विजिलेंस की रेड

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 02:57 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आप सरकार के सत्ता में आते ही विजिलेंस सक्रिय नजर आ रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लेते हुए शिकंजा कस रही है। इसी के चलते  विजिलेंस टीम भारत इंदर चहल के पैलेस पर रेड करने पहुंची है। विजिलेंस टीम द्वारा पैलेस की पैमाइश की जा रही है। बता देंकि पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय भरत इंदर चहल कैप्टन के सलाहकार रह चुके हैं। जिक्रयोग्य है कि 18 अप्रैल को भरत चहल को विजिलेंस ने तलब किया था परंतु वह कोरोना पॉजिटिव होते हुए विजिलेंस के सामने पेश नहीं हो सके थे। उन्होंने 2 सप्ताह का समय मांगा था। 

जिक्रयोग्य है कि भरत इंदर चहल पर आमदन से ज्यादा जायदाद के आरोप है जिसे लेकर विजिलेंस जांच में जुटी हुई है। उनके पैलेस में रेड करने पहुंची विजिलेंस की टेक्नीकल टीम हर एंगल से जांच कर रही है। इतना आलीशान पैलेस बनाने से खर्चा कहां से आया। भारत इंदर चहल के पास इतना पैसा कहां से आया है। थोड़ी देर पहले ही सी.एम. मान ने कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजिलेंस के काम का जिक्रय किया था। उन्होंने कहा कि विजिलेंस कानून के अनुसार अपना काम कर रही है। जो कोई भी हो जो भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया या आमदन से ज्यादा जायदाद का मामला सामने आया तो उस पर कानून के अनुसार एक्शन लिया जाएगा। उनकी आमदन से ज्यादा संपत्ति को नीलाम किया जाएगा और जो पैसा मिलेगा उसे पंजाब में विकास कार्यों में लगाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila