कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सुखबीर बादल पर कसा तंज, सिद्धू से कही ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 04:08 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में आप की जीत के बाद अब पंजाब में भी पार्टी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। वहीं बात करते हैं। वहीं दूसरी ओर 2022 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसी तरह राजनीति गलियारों में भी उथल-पुथल नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने आज हलका केन्द्रीय में एक बैठक की जिसमें प्रोफैसर एच.एस. वालिया और आई.पी.एस. अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित किया, जबकि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों को हराकर अब आम आदमी पार्टी पंजाब में निश्चित रूप से सरकार बनाएगी।

पंजाब में चुनावों को देखते हुए अब सभी राजनीतिक पार्टियां की तरफ से पंजाब में अलग-अलग जगह पर अपनी, रैलियां, जनसभाएं की जा रही हैं और उसमें राजनीतिक नेतायों की तरफ से एक दूसरे पर बयानबाजी भी की जा रही है। वहीं बीते दिन सुखबीर सिंह बादल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से पुलिस कर्मचारियों पर की गई टिप्पणी के बाद पुलिस कर्मचारी उनको जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी और आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व आई.पी.एस. अफसर कुंवर विजय प्रताप सिंह की तरफ से भी दोनों नेतायों को अपने ही शब्द के साथ जवाब दिया गया।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनका राजनीति में आने का सबसे बड़ा मकसद यही है कि वह पुलिस कर्मचारियों को नेताओं से आजाद कराएं और जो उनका शोषण हो रहा है उसे भी खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर तंज कसा। सुखबीर बादल एक रैली दौरान कहा था कि प्रकाश सिंह बादल उनके पिता सम्मान हैं इस बात को लेकर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि क्या उन्हें नहीं पता उनका पिता कौन हैं। नवजोत सिंह सिद्धू पर भी उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों और पर गलत शब्दिक हमले किए गए हैं अब उनको पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार वाले ही जवाब देंगे।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini