विजय सांपला की किसानों के साथ धक्का-मुक्की, खडूर साहिब में जमकर भड़के किसान

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 05:43 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान नेता के खिलाफ किसानों का गुस्सा जमकर फूटा। मिली जानकारी अनुसार खडूर साहिब में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का किसानों ने विरोध किया। 

इस दौरान किसानों ने पूर्व मंत्री को काली झंडियां दिखाकर अपना रोष जाहिर किया। कुछ समय बाद किसानों का विरोध और बढ़ता दिखाई दिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री की किसानों के साथ धक्का-मुक्की शुरु हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति से निपटती नजर आई। 

Tania pathak