विक्रम गहलोत लगातार छठी बार चुने गए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष
punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 04:23 PM (IST)

नई दिल्ली : साउथ दिल्ली के पाश वसंत कुञ्ज के सेक्टर डी -6 के नर्मदा आर डव्लू ए के चुनावों में दानवीर, समाजसेवी और भाजपा नेता विक्रम गहलोत लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने गए और उनके नेतृत्व में उतरे पैनल ने चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज की। वह भाजपा के महरौली विधान सभा के संयोजक हैं।
अपने काम के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध विक्रम गहलोत की छवि प्रधान मन्त्री नरेंदर मोदी की तरह सख्त मिजाज व्यक्तित्व की तरह है जो काम में कतई कोताही बर्दाश्त नहीं करते और जन मानस के प्रति पुरे समर्पण से काम करते हैं। वह वर्ष 2011 से अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं और अबकी बार चौथी बार रिकॉर्ड मतों से जीते हैं। उन्होंने कोरोना काल में वसन्त कुञ्ज क्षेत्र में कामगारों के रोजगार छिन्न जाने पर उन्हें भर पेट भोजन प्रदान करने के लिए 40 दिनों तक "राम रसोई " चलाई थी जिसकी काफी सराहना की गई थी।
सरस्वती और नर्मदा टॉवरों के 4000 रेसिडेंट्स के लिए उन्होंने राम मन्दिर का निर्माण किया जोकि अब क्षेत्र के धार्मिक गतिबिधियों का प्रमुख केन्द्र बना है और सीनियर सिटीजन और महिलाएं यहां धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में हिस्सा लेती हैं। आम नागरिकों में उनकी छवि एक सन्यासी की है जोकि रोजाना सुबह योग ध्यान और मैडिटेशन प्रैक्टिस करते हैं। उनकी जीत पर शीर्ष भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बधाई दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here