मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर गांवों को सेनेटाइज किया गया

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 08:18 PM (IST)

कपूरथलाः प्रधानमंत्री मोदी की अगवाई वाली सरकार के 7 वर्ष पूरा होने एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरा होने पर भाजपा मंडल प्रधान गुरविंदर सिंह कौंडल की उपस्थिति में गढ़दीवाला मंडल के गांव शीह चठ्हियाल छठीयाल में बस स्टैंड, बाजार, वार्ड नंबर 2,4,5 और गुरुद्वारा साहिब को सेनेटाइज किया गया और मास्क बांटे गए। इसके बाद फतेहपुर भटलां गांव को भी सेनेटाइज किया गया। इस सेवा कार्य में नीरज कुमार, नीरज कुमार गढ़दीवाला, डॉ सुखदेव सिंह, गोपाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार, शिवदयाल गढ़दीवाला उपस्थित रहे।

इस बीच सेवा इंटरनेशनल के संयोजक श्याम परांडे  द्वारा होशियारपुर लोक सभा  क्षेत्र के लिए 15 ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाए हैं। यह कॉन्सेंट्रेटर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के अनुरोध पर उपलब्ध करवाए गए हैं। यह कॉन्सेंट्रेटर विद्या धाम जालंधर में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मन्त्री विजय नड्डा  ने प्राप्त किए। उन्होने स्वास्तिक और ॐ का चिन्ह बना कर सनातन पद्दति से इन्हें स्वीकार किया। इस अवसर पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजिंदर, प्रांत सचिव हनी सांगर, प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव, प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख बोधराज, प्रधानाचार्य विक्रम सामायाल व अन्य उपस्थित थे।

 

Content Writer

Yaspal