विनोद घई पंजाब के नए AG नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटीफिकेशन

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 03:25 PM (IST)

चंडीगढ़: विनोद घई पंजाब के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त हो गए हैं। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें विनोद घई के नियुक्ति को लेकर काफी विरोध चल रहा था क्योंकि वह बेअबदी केस में आरोपी डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम के वकील रह चुके हैं। पंजाब सरकार ने इन सभी विरोध को दरकिनाकर करते हुए विनोद घई की ए.जी. के पद के लिए मोहर लगा दी। 

PunjabKesari

आपको यह भी बता तें विनोद घई पंजाब सरकार के खिलाफ कई मामलों के आरोपियों के वकील रह चुके हैं। वह 'आप' से बर्खास्त सेहत मंत्री विजय सिंगला, गोली कांड के आरोपी पूर्व डी.जी.पी., पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु के केस लड़ चुके हैं।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सीनियर एडवोकेट अनमोल रत्न सिद्धू को पंजाब का ए.जी. नियुक्त किया गया था। उन्होंने 4 महीने तक सरकार को अपनी सेवा देने के बाद निजि कारणों के चालते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News