सेंट्रल जेल में बंद Gangsters के बीच हिंसक झड़प, प्रशासन पर खड़े हुए सवाल

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 09:38 PM (IST)

लुधियाना (ब्यूरो) : लुधियाना सेंट्रल जेल में 2 गुटों के बीच जबरदस्त झड़प की खबर है। इस झड़प में जेल में बंद गैंगस्टर शुभम अरोड़ा के घायल होने की खबर है। शुभम को गंभीर हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि गैंगस्टर शुभम अरोड़ा 307 मामले में जेल में बंद है।

जानकारी के अनुसार शुभम अरोड़ा पर यह हमला प्लास के साथ किया गया है जिससे सिर और टांगों पर चोट आई है। शुभम को अकेले घेर कर 15-20 ने मिलकर हमला किया है। यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें बीते दिन फिरोजपुर जेल में कुछ गैंगस्टर आपस में भिड़ गए थे और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जेल में बंद गैंगस्टर आपस में लड़ते हुए एक दूसरे पर जानलेवा हमले कर रहे हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini