तेज रफ्तार बस व मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, महिला की दर्दनाक मौ''त
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 10:38 AM (IST)
फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर में मलावाला रोड पर मक्खू गेट के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा फिरोजपुर में मलावाला रोड पर मक्खू गेट के पास हुआ।
इस दौरान जब बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी तो मोटरसाइकिल सवार 3 लोग नीचे गिर गए। बाइक सवार महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरपाल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

