पंजाब में VIP एस्कॉर्ट गाड़ियों के लिए नई Guidelines जारी, जानें क्यों लिया गया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Nov 13, 2025 - 04:40 PM (IST)

चंडीगढ़: मोहाली के जीरकपुर फ्लाईओवर पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुड्डा की कार, VIP काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद पंजाब में VIP एस्कॉर्ट गाड़ियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। यह आदेश पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा जारी किए गए हैं।

नई हिदायतें:

  • गैर-आपातकालीन परिस्थितियों में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
  • सार्वजनिक आवागमन में कम से कम रुकावट सुनिश्चित करते हुए सुचारू आवागमन की सुविधा।
  • सुरक्षा कर्मियों के साथ सड़क यात्रा के दौरान शिष्टाचार और पेशेवर आचरण बनाए रखा जाए।
  • हर स्थिति में अत्यधिक धैर्य और संयम का पालन किया जाए।
  • किसी भी घटना की रिपोर्ट तुरंत एस्कॉर्ट इंचार्ज के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी जाए।
  • सभी जिलों के एस्कॉर्ट, पायलट और ट्रैफिक स्टाफ को 48 घंटों के भीतर सड़क पर पेशेवर और शिष्टाचार वाले व्यवहार के बारे में ब्रिफिंग दी जाए।

उल्लेखनीय है कि जीरकपुर फ्लाईओवर पर हुई इस टक्कर में डी.एस. हुड्डा ने आरोप लगाया कि यह टक्कर जानबूझकर मारी गई थी। इसके बाद डी.जी.पी. गौरव यादव ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मचारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि VIP सुरक्षा एक उच्च जिम्मेदारी वाला काम है, जो नागरिकों के लिए अनुशासन, धैर्य और सम्मान की मांग करता है। सभी संबंधित पुलिस कर्मचारियों को इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika