मां वैष्णो देवी की गुफा में पहले नवरात्रे पर दिखा ‘शेर’! वीडियो वायरल, जानें पूरी सच्चाई

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 04:17 PM (IST)

पंजाब डेस्क: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां वैष्णो देवी दरबार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच उत्सुकता और चर्चा बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में गुफा के अंदर एक जानवर दिखाई दे रहा है, जिसे कुछ लोग ‘शेर’ बताकर इसे चमत्कार के रूप में पेश कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Old Punjab (@punjabinature.1)

 

बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो 19 मार्च की सुबह आरती के समय का है। उस वक्त गुफा के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पुजारी और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। इसी दौरान Live प्रसारण में गुफा के अंदर एक जानवर बैठा नजर आया, जिसकी क्लिप वायरल हो गई।

चूंकि वीडियो में जानवर का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था, इसलिए लोगों ने इसे मां की सवारी शेर समझ लिया और इसे चमत्कार के तौर पर प्रचारित किया। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिख रहा जानवर शेर नहीं बल्कि एक बिल्ली है। स्पष्ट जानकारी न होने के कारण यह अफवाह आग की तरह फैल गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News