बठिंडा में युवक की पिटाई का VIDEO वायरल, निहंगों ने माफी मंगवाकर जड़े थप्पड़

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 12:30 PM (IST)

बठिंडा: तलवंडी साबो में एक युवक की दो निहंगों द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पहले निहंगों के बारे में गलत टिप्पणी करने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगता है। इसके बाद दोनों निहंग उसे कई थप्पड़ मारते नजर आते हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना 3 दिन पुरानी है। वीडियो साझा करने वाले निहंग राजू का दावा है कि एक विवाहित महिला की शिकायत पर युवक को बुलाया गया था। महिला का आरोप है कि युवक करीब 5 साल तक उसके संपर्क में रहा, लेकिन अब शादी से इनकार कर रहा है।

निहंग पक्ष का कहना है कि पहले दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था, लेकिन बाद में युवक ने निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसकी रिकॉर्डिंग मिलने के बाद उसे बुलाया गया और फिर यह घटना हुई। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक किसी एफआईआर या आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, युवक की ओर से भी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News