पार्टी के लिए हाई-प्रोफाइल डांसर बुलाना 4 दोस्तों को पड़ा भारी, खूब वायरल हो रहा Video

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 01:27 PM (IST)

जीरकपुर: जीरकपुर में 4 दोस्तों को रातभर पार्टी के लिए एक हाई-प्रोफाइल डांसर को बुलाना उस समय भारी पड़ गया, जब मनोरंजन खत्म होने के बाद भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JALANDHAR KESARI (@jalandhar_kesari)


बताया जा रहा है कि डांसर ने अपनी फीस की ऐसी मांग रखी कि चारों दोस्त हैरान रह गए। सूत्रों के अनुसार, दोस्तों ने मिलकर रकम जुटाने की कोशिश की, लेकिन वे कथित तौर पर पूरी भुगतान राशि नहीं दे सके। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया। मामला बढ़ते देख  डांसर ने पुलिस को सूचना दे दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामले को सुलझाने की कोशिश की। अंततः दोस्तों को तय राशि का भुगतान करना पड़ा, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News