2 सगे भाईयों की दरिंदगी, मायके रहती विवाहिता से हर रोज बनाते थे संबंध, Tik Tok पर वायरल की तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 12:38 PM (IST)

आदमपुरः जंडूसिंघा पुलिस चौकी के अधीन आते एक गांव में अपने मायके घर रहती एक नवविवाहिता को ब्लैमेल करते हुए उसी के गांव के रहने वाले 2 सगे भाइयो द्वारा उससे शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला की तस्वीरों को टिक-टॉक पर वायरल कर उससे पैसे भी मांगे जा रहे थे। 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी गांव मेहटा में हुई थी। शादी के 4 दिन बाद ही उसका पति इटली चला गया था जिसके बाद वह अपने मायके घर आकर रहने लगी। यहां पर उसके घर के पीछे रहती रुखसाना नामक लड़की उसके संपर्क में आई और उसकी सहेली बन गई। उसने एक दिन उसे कोई नशीली वस्तु खिलाकर उसकी फोटो अपने चाचा के लड़के गौतम के साथ खींचनी शुरू कर दी। बाद में एक दिन उसे अपने घर बुलाया और उसकी मोबाइल में खींची तस्वीरें उसको दिखाकर कहा कि वह गौतम से शारीरिक संबंध बनाए नहीं तो वह उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी।

बदनामी से बचने के लिए उसने मजबूरी में गौतम के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान गौतम के भाई जेम्स ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर दोनों भाई उसे ब्लैकमेल करते हुए हर रोज उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लग पड़े। गौतम का छोटा भाई गगन भी उनका साथ देता था। महिला के मुताबिक वह गौतम की शिकायत लेकर उसके पिता के पास भी गई लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी। फिर उसने अपने चाचा को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है। 

Vatika