2 पुलिस मुलाजिमों की वायरल वीडियो ने खोली पोल, गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 06:52 PM (IST)

कोटकपूरा (नरिन्द्र) : थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा की ओर से पी.सी.आर. की ड्यूटी करने वाले दो पुलिस मुलाजिमों को ड्यूटी के दौरान रिश्वत लेने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किए जाने का पता चला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा के एस.एच.ओ. इंस. मनोज कुमार शर्मा पुलिस पार्टी समेत शकी पुरुषों के संबंध में गश्त के दौरान थाना सिटी के क्षेत्र में मौजूद थे तो मुखबिर खास ने उनके पास आकर बताया कि थाना सिटी कोटकपूरा के पी.सी.आर. ड्यूटी करते 2 कर्मचारी पी.सी. गुरमेल सिंह व पी.एच.सी. ओम प्रकाश की मोबाइल फोन पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उक्त कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान बिना नंबरी एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 नौजवानों को रोका है व उनसे चालान न करने के बदले एक हजार रुपए रिश्वत ले रहे हैं। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा के एस.एच.ओ. इंस. मनोज कुमार की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News