सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस समय पर खुलेगा विरासत-ए-खालसा

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 05:52 PM (IST)

रूपनगर(वरुण): श्री आनंदपुर साहिब आने वाले सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा 50% सैलानियों की केपेसिटी के साथ विश्व प्रसिद्ध विरासत-ए-खालसा को खोल दिया गया है।

बता दें कि कोविड 19 के मद्देनजर विरासत-ए-खालसा 25 मार्च से सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन अब सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक खोला जाएगा। शर्त ये रहेगी कि कोविड 19 से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। तभी सैलानी विरासत-ए-खालसा के दीदार कर सकेंगे।

Content Writer

Vatika