पंजाब के मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया दुख

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 04:40 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को दिग्गज कांग्रेसी नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। वीरभद्र सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने आज सुबह इंदिरा गांधी मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, शिमला में अंतिम साँस ली। वह 87 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं। 

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे वीरभद्र सिंह के देहांत बारे सुनकर बहुत दुख हुआ है। वह एक अनुभवी राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ उच्च गुणों वाले एक बेहद अच्छे इंसान भी थे।’’ छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर वीरभद्र सिंह द्वारा निभाई गई बहुमूल्य सेवा बारे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ़ पहाड़ी राज्य के समूचे विकास को यकीनी बनाया बल्कि समाज के सभी वर्गों की भलाई में भी अहम योगदान दिया।

कैप्टन अमरेंद्र  सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के देहांत से कांग्रेस में खालीपन पैदा हो गया है और पार्टी अंदरूनी मसलों सम्बन्धी उनकी सलाह और कीमती सेवाओं से वंचित हो गई है। मुख्यमंत्री ने शोकग्रस्त पारिवारिक सदस्यों और सगे-सबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और पीछे पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News