ऑपरेशन से पहले बिल्कुल ठीक थे वीरेंद्र घुम्मण, पैनल रिपोर्ट में डाक्टरों की लापरवाही की पुष्टि
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 12:11 AM (IST)
जालंधर : पंजाब के नामी निजी अस्पतालों में शुमार अमृतसर का Fortis Hospital एक बार फिर विवादों में आ गया है। वीरेंद्र घुम्मण की मौत के मामले में डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं। रिपोर्ट में कथित तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही को मौत की वजह बताया गया है।
परिवार के अनुसार, वीरेंद्र घुम्मण बाजू का इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और ऑपरेशन से पहले उन्होंने खुद एक वीडियो भी बनाई थी, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य नजर आ रहे थे। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। अब परिवार अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस मामले ने निजी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

