TV स्टार शमा सिकंदर और करन सिंह श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक (Video)

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 02:25 PM (IST)

अमृतसरः बॉलीवुड  और टी.वी. स्टार करन सिंह और शमा सिकंदर अपने साथियों के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  कीर्तन श्रवण कर सिख इतिहास के बारे जानकारी हासिल की। साथ ही अपने नए प्रोजैक्टों के लिए गुरुघर में अरदास की। 

करन सिंह ने दस्तार सजार्इ हुई थी, जिसमें वह बेहद फब रहे थे। शमा सिकंदर ने कहा कि श्री दरबार साहिब अध्यात्मिकता का केंद्र है। शमा सिकंदर ने यहां पंजाबियों के साथ अपने ख़ास लिंक का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि वह बब्बू मान और हरभजन मान के गीतों में काम कर चुकी  हैं और पंजाबियों ने उन्हें खूब प्यार दिया। 
 

Vatika