महिला दिवस पर महिलाअों को खास तोहफा,ऐसा विमान जिसमें सिर्फ महिलाएं होंगी मुसाफिर
punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2017 - 10:35 AM (IST)

अमृतसरः 8 मार्च को महिला दिवस पर मुंबई से अमृतसर के लिए ऐसा विमान उड़ान भरेगा, जिसमें क्रू मेंबर से लेकर सभी मुसाफिर सिर्फ महिलाएं होंगी। विस्तारा एयरलाइंस ने पहली फ्लाइट को देश की सभी ऐसी महिलाओं को समर्पित किया है जिन्होंने देश की उन्नति से लेकर देशभक्ति की मिसालें पैदा की हैं।
यह फ्लाइट देश की नामचीन महिलाओं को नमन करके कुल 158 महिला मुसाफिरों को लेकर उड़ान भरेगी। मुंबई से अमृतसर के बीच 820 किमी हवाई सफर मात्र तीन घंटे में पूरी होगी। एयरबेस -320 फ्लाइट में 158 महिला मुसाफिर, चार महिला पायलट, आठ एयर होस्टेस होंगी। कुल 170 महिलाएं उड़ान भरेगी। फ्लाइट पूरी तरह पंजाबी कल्चर में रंगी होगी।
पंजाबी में गल करेंगी एयर होस्टेस
फ्लाइट में पंजाब व पंजाबियत के बारे में एयर होस्टेस खास तौर पर जानकारी देंगी। साथ ही एयर होस्टेस मुसाफिरों से पंजाबी में बात करती दिखेंगी। फ्लाइट में पंजाब का लोकगीत भी बजेगा। टीवी स्क्रीन पर खास तौर पर तैयार देश की सीमा पर तैनात महिला प्रहरियों को दिखाया जाएगा। किरण बेदी, कल्पना चावला, लता मंगेशकर से लेकर देश की राजनीति में ऊंचे पायदान पर पहुंची महिलाओं के बारे में मुसाफिरों को जानकारी दी जाएगी। विस्तारा एयरलाइंस के सीईओ फी टेक यू ने बताया कि यह फ्लाइट अमृतसर व मुंबई के बीच केवल रिश्ते नहीं जोड़ रही है बल्कि शिवाजी और गुरु श्री रामदास की नगरी को आपस में जोड़ेगा।