पंजाब की13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 8 पर आगे,सन्नी देओल और सुखबीर बादल जीत के करीब

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 01:58 PM (IST)

लुधियाना(हितेश):लोकसभा चुनाव के नतीजों से मोदी व राहुल गांधी के अलावा कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के सियासी भविष्य का फैसला भी होने जा रहा है। अभी तक रूझानों में कांग्रेस अकाली दल से आगे चल रही है। पटियाला से महारानी परनीत कौर आगे चल रही हैं। वहीं लुधियाना में कांग्रेसी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ,फिरोजपुर में सुखबीर बादल आगे चल रहे हैं।  शुरूआती रूझान में सुनील जाखड़ को पछाड़ कर सन्नी दिओल 12872 मतों से आगे चल रहे हैं।

  • लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत बिट्टू आगे
  • बठिंडा से शिअद उम्मीदवार हरसिमरत बादल आगे
  • होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश कैंथ ने पार आगे
  • बठिंडा से कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िग हरसिमरत बागल से 8035 मतों से पीछे
  • फिरोजपुर से शिअद उम्मीदवार सुखबीर बादल आगे 
  • जालंधर से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी आगे 
  • गुरदासपुर से सन्नी देओल  आगे
  • गुरदासपुर से कांग्रेस के सुनील जाखड़ पीछे 
  • संगरूर से आप उम्मीदवार भगवंत मान आगे
  • चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर  आगे
  • पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर  आगे
  • आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी   आगे

 

 

इसी तरह ‘आप’ के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने संगरूर से दोबारा एम.पी. बनने के लिए ताल ठोकी है। उधर, नई पार्टी बनाकर डैमोक्रेटिक अलाइंस बनाने वाले सुखपाल खैहरा ने बठिंडा में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल के खिलाफ  मोर्चा खोला है उनके ग्रुप से संबंधित लिप के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना से उम्मीदवार हैं और डा. धर्मवीर गांधी पटियाला में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ  चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी हार-जीत के साथ ही उनका अगला सियासी भविष्य तय होगा।

2 मौजूदा व 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में इस बार 2 मौजूदा व 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी होगा, जिनमें से मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों बठिंडा से हरसिमरत बादल व अमृतसर में हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव लड़ा है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में पटियाला में परणित कौर व आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी का नाम शामिल है।

मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी लगी दाव पर

पंजाब में मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी दाव पर लगी है, क्योंकि पटियाला में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पत्नी चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बेटा सुखबीर बादल व बहू हरसिमरत बादल ने चुनाव लड़ा है। इसी तरह लुधियाना से पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू एक बार फिर से एम.पी. बनने के लिए मैदान में हैं।

ये विधायक लड़ रहे हैं चुनाव

  •  सुखपाल खैहरा, बठिंडा 
  •  राजा वडिंग, बठिंडा
  •  सुखबीर बादल, फिरोजपुर 
  •  परमिन्द्र ढींडसा, संगरूर 
  •  सिमरजीत बैंस, लुधियाना 
  •  मास्टर बलदेव सिंह, फरीदकोट 
  •  राज कुमार चब्बेवाल, होशियारपुर 
  •  सोम प्रकाश, होशियारपुर

ये मौजूदा एम.पी. भी हैं मैदान में

लुधियाना रवनीत सिंह बिट्टू
आनंदपुर साहिब प्रेम सिंह चंदूमाजरा
गुरदासपुर सुनील जाखड
पटियाला धर्मवीर गांधी
संगरूर भगवंत मान
फिरोजपुर शेर सिंह घुबाया
बठिंडा  हरसिमरत बादल
फरीदकोट साधु सिंह
अमृतसर गुरजीत सिंह औजला
जालंधर संतोख चौधरी

 

swetha