नंगल में वोटिंग दौरान स्थिति तनावपूर्ण, जाली वोट डालने का मामला आया सामने

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 01:17 PM (IST)

पंजाब: पंजाब में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। कई जगह पर धक्का मुक्की और हिंसक झड़प के मामले सामने आए है। मिली जानकारी अनुसार  नंगल के वार्ड नंबर 10 में बाहरी लोगों की तरफ से पोलिंग बूथ पर जाली वोट डालने का मामला सामने आया है।  इसके बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नंगल में इस दौरान झड़प की भी खबर है।  पुलिस ने संदिग्ध वोटर को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

उल्लेखनीय है कि पंजाब की 8 नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम और उपचुनाव के लिए आज प्रात:काल 8 बजे से शाम के 4 बजे तक मतदान होना शुरू हो गया है, जो आज सुबह 8 बजे से शुरू हो कर शाम 4 बजे तक चलेंगी। वोटों की गिनती 17 फरवरी को प्रात:काल 9 बजे आरंभ होगी।

Content Writer

Tania pathak