वृंदावन नाव हादसे से मोगा का परिवार सदमे में! Anniversary के अगले दिन महिला की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 10:22 AM (IST)

मोगा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार को हुए एक भयानक नाव हादसे ने पंजाब के मोगा जिले के एक हंस परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार की दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

शादी की सालगिरह का जश्न फीका

जानकारी के मुताबिक, मोगा का हंस परिवार 9 अप्रैल को अपने रिश्तेदारों के साथ वृंदावन गया था। दुख की बात यह है कि 8 अप्रैल को अनिल हंस और सपना हंस की शादी की सालगिरह थी। परिवार इसी खुशी को मनाने के लिए यात्रा पर निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि महज दो दिन बाद ऐसा हादसा हो जाएगा।

वहीं बता दें कि वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। यह हादसा वृंदावन क्षेत्र में मथुरा जिला के अंतर्गत यमुना नदी में हुआ था, जहां श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में पलट गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। स्टीमर में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई थीं, और यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन जारी किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News