लोकसभा चुनाव के संबंध में गठबंधन पर चर्चा के लिए उचित समय का इंतजार करेंगे: खैहरा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के आप नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आज कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के संबंध में गठबंधन की संभावना पर चर्चा के लिए उनकी पार्टी के विधायकों ने ‘‘उचित समय’’ का इंतजार करने का फैसला किया है। विभिन्न मुद्दों पर पंजाब के आप विधायकों की एक बैठक के बाद पार्टी के एक अन्य नेता एवं संगरूर से विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि आम चुनाव के लिए गठबंधन की संभावना पर चर्चा अभी ‘‘समय पूर्व’’ की बात है। 

आप विधायक एवं पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा ने यहां कहा, ‘‘बैठक में सभी पार्टी विधायकों ने कहा कि अभी (गठबंधन पर) चर्चा के लिए उचित समय नहीं है। उचित समय आने दो, तब हम (इस बारे में) चर्चा करेंगे।’’  अरोड़ा ने कहा, ‘‘ जब दिल्ली का हमारा नेतृत्व इस संबंध में हमारे विचार पूछेगा तो हम उन्हें चर्चा करने के बाद बता देंगे।’’ 
 

Vaneet