एयरफोर्स में भर्ती होने आए युवकों पर दीवार गिरी कुछ को करंट लगा

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 10:08 AM (IST)

जालंधर(दीपक,कमलेश): एयरफोर्स में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए 20 युवक दीवार गिरने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुनानकपुरा फाटक से लाडोवाली रोड के साथ लगती ग्राउंड में एयरफोर्स में भर्ती प्रक्रिया के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

आज सुबह उक्त जगह दीवार गिरने से भर्ती प्रक्रिया में आए 20 के करीब  युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस दीवार गिरने के कारणों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि उक्त जगह रंगरूटों को फायरिंग प्रैक्टिस भी कराई जाती है। वहीं दीवार गिरने के कारण बिजली की तार भी नीचे गिर गई थी, इस कारण कुछ   को करंट भी लगा है।

 वहीं इस हादसे को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है कि करंट की चपेट में आने से 5 युवकों की मौत हो गई।  पर अस्पताल इंचार्ज मनदीप कौर ने कहा कि अस्पताल में 19 अभ्यर्थी हुए थे भर्ती, सभी का उपचार किया जा रहा है। किसी  मौत नहीं हुई, वो सिर्फ अफवाह है। दूसरी तरफ एस.एच.बारादरी विक्रम सिंह का कहना है अभी तक मामले में किसी की मौत नहीं हुई है।

swetha