Police Action: लूटपाट और लड़ाई झगड़े के मामलों में वाछिंत आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 07:04 PM (IST)

जालंधर (महेश) : थाना पतारा की पुलिस ने लूटपाट और लड़ाई-झगड़े के मामलों में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी जी.आर.पी. थाना जालंधर में 2020 में दर्ज हुई एफ.आई.आर. नंबर 50 में भी रेलवे पुलिस को वांछित था। जानकारी देते हुए थाना पतारा के प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि एस.आई. जसपाल सिंह एवं ए.एस.आई. राम प्रकाश के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया गया। 

आरोपी की पहचान हरसुखदीप सिंह सागर पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव चांदपुर थाना पतारा जिला जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 379- बी के तहत 3 सितंबर 2018 को एफ.आई.आर. नंबर 29 दर्ज की गई थी। इसके बाद 2021 में 25 जुलाई को उसके खिलाफ आई.पी.सी. की धारा  452,386, 323, 294, 427, 506, 148 व 149  के तहत 51 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। एस.एच.ओ. पतारा ने बताया कि इन दोनों मामलों में माननीय अदालत ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया  था और आज पतारा पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर उसे काबू करने में सफल हो गई। जी.आर.पी. थाने में दर्ज मामले को लेकर आरोपी सागर के बारे में रेलवे पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini