“युद्ध नशे विरुद्ध” की खुली पोल, गांव के गुरुद्वारा साहिब में हो रही अनाउंसेंट
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 12:03 PM (IST)
पातड़ां (मान): पंजाब सरकार “युद्ध नशे विरुद्ध” मुहिम की हवा निकलती नजर आ रही है। हालात यह हैं कि इस कैंपेन के बावजूद शुतराणा हलके के हालात खराब हैं और आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के गांव में ड्रग्स के चलते चोरियां, मोटर की तारें चोरी हो रहीं जिसे लेकर गुरु घर में अनाउंसमेंट हो रही हैं। यह प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए गुरचरण सिंह ने कथित आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इसे प्रशासनिक नाकामी माना जा सकता है। “युद्ध नशे विरुद्ध” के नारे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। असलियत यह है कि आज शुतराणा हलके के गांवों में नशा अपने चरम पर पहुंच गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि गांव के लोगों को गुरु घर में अनाउंसमेंट करके नशा छुड़ाने की कोशिश करनी पड़ रही है।
रात के किसानों के खेतों में मोटर की तारें चोरी की जा रही हैं। यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि किसान की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है। जब अपने ही गांव में कानून-व्यवस्था की यह हालत हो तो बड़े-बड़े दावे बेअसर लगते हैं। गांव के लोगों ने कहा कि उनकी मांग है कि गांव में नशा बेचने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। गांव के लेवल पर नशा मुक्ति कमेटी बनाई जाए। यह राजनीति का मामला नहीं है, यह उनती आने वाली पीढ़ी के भविष्य का मामला है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

