वार्ड नं. 5 व 6 के बंद पड़े सीवरेज, वाटर सप्लाई के बारे वफद एस.डी.एम. से मिला
punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2017 - 01:33 PM (IST)

दसूहा(झावर): नगर कौंसिल दसूहा के वार्ड नं. 5 एवं 6 के 50 से अधिक वार्डनिवासियों का वफद नंबरदार पूर्ण सिंह साही, केसर सिंह बंसिया, नगर कौंसिल प्रधान डा. हरसिमरत सिंह साही, पार्षद गुरविंद्र सिंह, पार्षद हरमिन्द्र सिंह, कर्मजीत सिंह राजू, ओम प्रकाश, दीदार सिंह के नेतृत्व में एस.डी.एम. डा. हिमांशु अग्रवाल को सीवरेज, गलियों-नालियों, पुलियों तथा वाटर सप्लाई के रुके कार्यों संबंधी मिला।
इन वार्डों के निवासियों ने एस.डी.एम. को बताया कि वे नरक भरी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। गलियों में एक-एक फुट गहरे गड्ढे हैं, सीवरेज का कार्य भी रुका पड़ा है, जलापूॢत स्कीम का पानी बंद पड़ा है लेकिन सरकार लैटरीन बनाने पर जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि इन वार्डों के 300 से अधिक परिवार मंदहाली का शिकार हैं।
एस.डी.एम. ने मौके पर जिलाधीश होशियारपुर, सीवरेज बोर्ड के एक्सियन से बातचीत की और कहा कि इन वार्डों के निवासियों की समस्या को देखते हुए सीवरेज व गलियों के कार्य तुरन्त करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि फंडों की कमी कारण कार्य रुक गया है लेकिन वह यह कार्य करवाने हेतु पूरे प्रयासरत हैं। नगर कौंसिल प्रधान डा. हरसिमरत सिंह साही ने कहा कि इस प्रोजैक्ट कारण शहर के अन्य कई वार्ड प्रभावित हैं। वह भी जिलाधीश को इस संबंधी मिले थे।