शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने पर इस तरह रंगे हाथो पकड़वाया वेयर हाऊस इंस्पेक्टर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 02:20 PM (IST)

कपूरथला (भूषण/महाजन): मीडिया को जानकारी देते हुए सीनियर कप्तान पुलिस विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने बताया कि डी.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला अश्विनी कुमार की तरफ से जोहन गुप्ता पुत्र ज्ञान चंद गुप्ता निवासी हाऊस नं.19 फेस-2 ग्रीन मार्केट सरहंद रोड पटियाला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मुनीष कुमार इंस्पेक्टर पंजाब स्टेट वेयर हाऊस निगम भुलत्थ जिला कपूरथला को शिकायतकर्ता जोहन गुप्ता पुत्र ज्ञान चंद गुप्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

सीनियर कप्तान पुलिस विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि शिकायतकर्ता रिशब राईश मिल मटोरडा भादसों जिला पटियाला का मालिक है। शिकायतकर्ता 16 अक्तूबर को धान की फसल उठाने के लिए वेयर हाऊस इंस्पेक्टर मुनीष कुमार को भुलत्थ जाकर मिला तो उसने कहा कि यदि उसने धान की फसल उठानी है तो 7 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब के साथ रिश्वत देनी पड़ेगी, जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि यह पैसे बहुत ज्यादा हैं, फिर भी मजबूरीवश वह 20,000 रुपए ही दे सकता हैं, जिस पर इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने कहा कि 30,000 रुपए से कम रिश्वत नहीं लूंगा। शिकायतकर्ता इंस्पेक्टर मुनीष कुमार को रिश्वत के पैसे देने का झूठा वायदा कर वापस आ गया।

जोहन गुप्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए डी.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला अश्विनी कुमार की तरफ से टीम गठित करके शिकायतकर्ता, सरकारी शैडो गवाह अशोक कुमार राज्य कर अधिकारी फगवाड़ा जिला कपूरथला और सरकारी गवाह बलविंदर सिंह एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावर कार्पोरेशन लिमटिड शाहकोट जिला जालंधर को साथ लेकर ट्रैप लगाया गया। डी.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला अश्विनी कुमार की तरफ से मुनीष कुमार इंस्पेक्टर पंजाब स्टेट वेयर हाऊस निगम भुलत्थ जिला कपूरथला को जोहन गुप्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News