किसान जत्थेबंदियों की चेतावनी: मांगें न मानी तो 24 अगस्त से पूरे पंजाब में चक्का जाम

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 04:09 PM (IST)

जालंधर (सोनू): किसान संगठनों की तरफ से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार 32 किसान जत्थेबंदियों की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। उन्होंने आज पुलिस विभाग के आईजी राजेश्वर सिद्धू के साथ मीटिंग के बाद ऐलान किया है कि कल उनकी 12 बजे चंडीगढ़ में पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्रियों साथ मीटिंग होगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगर इस मामले में सरकार ने मांगे नही मानी या इस बैठक का कोई हल नहीं निकला तो मंगलवार से पूरे पंजाब का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान सभी शहरों के टोल प्लाज़ा बंद किए जाएंगे। इस प्रदर्शन में महिलाओं का काफिला भी कल से मोर्चा संभालेगा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News