CM मान की तबीयत खराब होने के पीछे क्या सच में यह थी वजह?

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 09:22 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आपको बता दें कि गत दिवस पेट में मामूली इन्फेक्शन होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

सी.एम. मान को पेट में इन्फेक्शन होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में काली बेई का पानी पिया था। इसके बाद गत दिन बुधवार को उन्हें दिल्ली निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सी.एम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए थे जहां इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर वापिस जाने की इजाजत दे दी है। 

अब यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेट की इन्फेक्शन होने का कारण काली बेई का पानी है। यह बात अब जोर पकड़ने लगी है कि काली बेई में सीवरेज का पानी गिराया जा रहा है। यह जानकारी मिली है कि सी.एम. मान ने बिना किसी जांच के ही काली बेई का पानी पी लिया था। आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद संत बलबीर सीचेवाल ने पिछले रविवार को सी.एम. भगवंत मान को न्यौता दिया था जिसके बाद मान सुल्तानपुर लोधी पहुंचे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini