जालंधर नगर निगम की लापरवाही दूसरी बार गिरी खस्ताहाल पानी की टंकी

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2019 - 11:08 AM (IST)

जालंधर(सोनू,मृदुल):इस्लामागंज मोहल्ले के पास तथा सिविल अस्पताल के पीछे स्थित पानी की टंकी आज सुबह अचानक गिर गई। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के पीछे स्थित पानी की टंकी काफी खस्ताहालत में थी।

उसका कुछ हिस्सा पहले टूटकर गिर चुका था। बावजूद इसके निगम अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। आज उक्त खस्ताहल टंकी धाराशायी होकर गिर गई। इस कारण आसपास की दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गनमीनत यह रही कि इस दौरान हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर जालंधर नगर निगम के मेयर जगदीश राजा तथा थाना 4 की पुलिस पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि करीब 7 साल पहले भी दादा कालोनी में पानी की टंकी निर्माणधीन सुविधा सैटर पर गिर गई थी।

swetha