मूसेवाला की हत्या पर सदमे में बॉलीवुड Celebs, Tweet कर उठाए ये सवाल

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 09:44 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिन-दिहाड़े हुई हत्या से बॉलीवुड के साथ-साथ संगीत जगत भी सदमे में है। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन, कंगना रनौत, जरीन खान, कपिल शर्मा व कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने मूसेवाला की मौत पर दुख जताते हुए घटना को उनकी सुरक्षा कम किए जाने और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। आइए, जाने है कि मूसेवाला की हत्या को लेकर ट्विटर पर बॉलीवुड ने कैसी प्रतिक्रिया दीः-

 

 

 

 

 

पंजाबी गायक और एक्टर एमी विर्क ने टूटे हुए दिल की इमोजी लगाकर लिखा- वाहेगुरु, वाहेगुरु, वाहेगुरु

 

 

पंजाबी सिंगर और एक्टर बब्बू मान ने लिखा- अलविदा छोटे वीर।

 

पंजाबी गायक गैवी सिद्धू ने लिखा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के अंदर अगर वीआईपी सिद्धू मूसेवाला ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी प्रदेश का क्या होगा?

 

 

 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी कम किए जाने पर सवाल उठाया।

 

 

पंजाब से ताल्लुक रखने वाले दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला के बारे में सुनकर वह हैरान रह गए।

 

 

 

पंजाबी गायक और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने सिद़्धू मूसेवाला के लिए वाहेगुरु से प्रार्थना की।

 

 

 

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने भी मूसेवाला की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News