PICS: इन चोरनियों का चोरी करने का तरीका आपको भी हैरान कर देगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 01:47 PM (IST)

राहों(प्रभाकर): मेन बाजार राहों की दुकान से कपड़े खरीदने आई महिला के पर्स से 3 लड़कियों ने छोटा पर्स निकाला और बिना सामान खरीदे रफूचक्कर हो गई। 

मेन बाजार में कपड़े का व्यापार करने वाले सपना और रमन‌ कुमार ने बताया कि गत दिन 11 बज कर 19 मिनट पर उनकी दुकान पर एक महिला 2 अन्य महिलाओं के साथ कपड़े खरीदने आई थी और दुकान में सोफे पर बैठकर कपड़े देख रही थीं। उन्होंने बताया कि उसके पास उसका बड़ा पर्स था, जिसमें एक छोटा पर्स भी था, जिसमें 4 हजार रुपए नकदी और कुछ कागजात थे। इतने में 3 लड़कियां दुकान में आईं जिन्होंने दुकानदारों को स्टाल दिखाने के लिए कहा। इसी बीच एक गुलाबी सूट वाली लड़की ने सोफे के पिछली ओर होकर महिला के पर्स में से छोटा पर्स निकाल लिया।  2 बार कोशिश करने के बाद तीसरी बार लड़की ने पर्स निकाल लिया और दोनों लड़कियों को इशारा करके बिना सामान खरीदे दुकान से रफूचक्कर हो गई।

पर्स चोरी होने का उस समय पता चला जब महिला अपने खरीदे कपड़ों के पैसे देने के लिए पर्स निकालने लगी। सूचना मिलते ही थाना राहों के एस.एच.ओ. सुभाष बाठ पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। उन्होंने दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की तो उसमें साफ दिख रहा था कि गुलाबी सूट वाली लड़की ने महिला का पर्स निकाला है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. की फुटेज अपने कब्जे में लेकर लड़कियों की खोज शुरू कर दी है। 

Edited By

Sunita sarangal