पंजाब पुलिस ने MP से हथियार सप्लाई करने वाले रैकेट का किया पर्दाफाश

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2023 - 09:47 AM (IST)

खन्नाः सी. आई.ए. टीम खन्ना पुलिस ने मध्य प्रदेश से चल रहे एक अंतरराज्यीय गैर कानूनी हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हथियार सप्लाई करने वाले 2 गिरोहों  का पता लगाया गया है, जिनके 10 सदस्यों को 22 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उक्त हथियार मध्य प्रदेश में तैयार किए जाते है। फिलहाल इस संबंध में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। इस बारे में डी. जी.पी. पंजाब की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधों और अवैध हथियारों के नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Content Writer

Vatika