भारत-पाक बॉर्डर से हथियारों की बड़ी खेप बरामद, DGP ने Tweet कर दी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 11:48 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर की दोना तेल्लू मल के एरिया में अमृतसर की पुलिस द्वारा बी.एस.एफ. के सहयोग से 5 असाल्ट, 5 पिस्तौल और 9 मैगजीन के अलावा 13 किलो हेरोइन बरामद की गई हैं। 

उक्त जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा," पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. के सांझ ऑपरेशन दौरान फिरोजपुर से हथियार बरामद किए है... मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित रखने के लिए वचनबद्ध है। "

बताया जाता है कि बी.एस.एफ. की 136 बटालियन के एरिया में ये हथियार गुरजंट नामक किसान के खेतों में मिले हैं तथा ये हथियार पाकिस्तान से भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा सर्च अभियान जारी है।

Content Writer

Vatika