Chandigarh के मौसम को लेकर अहम खबर, पढ़ें पूरा Update

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2025 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़: फरवरी में ही मौसम के गर्म तेवर महसूस हो रहे हैं। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शहर में तापमान 26 डिग्री के पार रहा। 3 दिन से लगातार बढ़ते तापमान के बीच आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा। तीन दिन पहले 9 फरवरी को शहर में पारा 27.1 डिग्री तक जाने के बाद अब पारा 26 डिग्री के आसपास ही चल रहा है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर 27 डिग्री के पास पहुंचकर 26.9 डिग्री पर थमा। न्यूनतम 9.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबैंस के बाद अब हवाओं का रुख बदलने से मौसम गर्म हुआ है। इन दिनों नार्थ ईस्टरली हवाएं चलने की बजाय नार्थ वैस्टरली हवाएं चलने से मौसम जल्दी गर्म हुआ है। फिर ईस्टरली हवाओं भी गर्म होने से तापमान बढ़ रहा है। पंजाब के फाजिल्का और हरियाणा के यमुनानगर में पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया।

उधर, अगर बात करें हरियाणा और पंजाब के मौसम की तो  पिछले कईं दिनों से तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच लोगों  के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग की ओर से 14 और 15 फरवरी को हरियाणा-पंजाब के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।  साथ ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। बता दें कि फिलहाल हरियाणा और पंजाब में लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सुबह और रात में ठंड है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News