Weather Alert : अगले 24 घंटों में पंजाब के कई इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 07:38 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में मौसम को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी हुई है। बताया जा रहा है कि पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है, जिस दौरान सबसे अधिक तापमान पटियाला में 32.5°C और सबसे कम तापमान बठिंडा में 16.6°C दर्ज किया गया। अब मौसम में और बदलाव होने की संभावना है। 8 अप्रैल को पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तरी और मध्य पंजाब के कुछ जिलों जैसे पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

इस बारिश के कारण अगले 2 दिनों तक दिन के तापमान में लगभग 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगेगा और 8 अप्रैल के बाद मौसम फिर से शुष्क होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News