Weather Update: मौसम में बदलाव, जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 05:37 PM (IST)

तरनतारन/जालंधर(रमन): पंजाब में दीवाली के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। पंजाब के कई जिलों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई जगहों पर तो बारिश भी शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी रात का अहसास हो रहा है। कई जगहों पर बादल के गरजने के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। लोगों ने खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े तक पहन लिए हैं। इसके साथ ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अचानक मौसम के बदलने से बच्चों और बुजुर्गों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अगर जालंधर की बात की जाए तो आज यहां मौसम में तबदीली आने के कारण दिन के समय अंधेरा छा गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पहले जालंधर में मौसम में तबदीली आने के कारण पहले दिन में अंधेरा छाया रहा और फिर हल्की सी बारिश भी शुरू हो गई।

जालंधर सहित मोगा और अमृतसर में भी दिन के समय अंधेरा छाया रहा। बठिंडा और फिरोजपुर में भी बारिश होने के साथ-साथ हल्के ओले भी पड़े, जिससे लोग ठिठुर गए।

Sunita sarangal