पंजाब में 2, 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 05:50 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जिलेवार अनुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 2 सितंबर से मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मोगा, मानसा, बरनाला, संगरूर, तरनतारन और अमृतसर में मौसम सूखा रहेगा। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, 2 सितंबर को पूरे पंजाब में मानसून एक्टिव हो जाएगा। जिससे पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई जगहों पर बारिश होगी, जबकि अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा समेत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही लुधियाना, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब समेत मालवा के बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फरीदकोट, फिरोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से भी राहत महसूस होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News