24 घंटों में हल्की बारिश पड़ने की संभावना, 3 दिन चल सकती हैं ठंडी हवाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 09:48 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी ने मंगलवार देर शाम मौसम के मिजाज संबंधी विशेष बुलेटिन जारी किया। इसमें बताया गया कि पंजाब में आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हलकी बारिश पड़ सकती है।

मौसम माहिरों ने यह भी संभावना व्यक्त की कि आने वाले तीन दिनों के दौरान पंजाब भर में ठंडी हवाएं अपना जोर दिखा सकती हैं। इससे शीत लहर बढ़ सकती है। 25 जनवरी तक लुधियाना समेत राज्य के कई इलाकों में सुबह व रात के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। 

अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बारे में बताया कि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान का पारा 15 से 18 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम पारा 5 से 7 डिग्री सैल्सियस तक रह सकता है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 70 से 75 फीसदी और शाम को 45 से 84 फीसदी रहने का अनुमान है। मंगलवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान का पारा 7.9 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम पारा 18.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 85 फीसदी व शाम को 50 फीसदी रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News