बादलों ने डाला डेरा ,बारिश के आसार, घने कोहरे का भी करना पड़ेगा सामना

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 04:26 PM (IST)

चंडीगढ़। बीते शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बाद शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। आसमान में जहां बादलों ने डेरा डाल लिया है वहीं मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में आने वाले 48 घंटों में घने कोहरे की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात तथा पंजाब और हरियाणा में बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार हैं । 

कहां कितना तापमान...

पिछले चौबीस घंटों में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में कहीं कहीं बूंदाबांदी तथा बारिश हुई है। चंडीगढ ,सिरसा ,रोहतक ,हिसार ,अंबाला ,लुधियाना का पारा क्रमश: 7 डिग्री , करनाल 5 डिग्री , नारनौल 5 डिग्री ,भिवानी 8 डिग्री , पटियाला 8 डिग्री , पठानकोट पांच डिग्री रहा। अमृतसर 6 डिग्री ,हलवारा 6 डिग्री ,आदमपुर 6 डिग्री , बठिंडा 6 डिग्री ,दिल्ली 7 डिग्री , श्रीनगर 0 डिग्री तथा एक सेंटीमीटर हिमपात और जम्मू 8 डिग्री रहा । हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हिमपात तथा बारिश हुई है। जिससे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के मौसम पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
 

Suraj Thakur